| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बस स्टैंड से चोरी Yamaha R-15 बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

अकरम खान पटेल की रिपोर्टजन-ओ
जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल। आमला पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से चोरी हुई Yamaha R-15 मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।


पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने यह कार्रवाई की।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार 22 जुलाई 2026 को फरियादी प्रथम सोनकुसरे ने अपनी Yamaha R-15 मोटरसाइकिल क्रमांक MP48NA5871 को बस स्टैंड आमला स्थित घर के सामने खड़ा किया था। 26 जुलाई की सुबह मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। शिकायत पर थाना आमला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हाईवे स्थित टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों कुणाल उर्फ लक्की और शक्ति तक पहुंची।

दोनों आरोपी थाना कोतवाली, जिला सिवनी के एक अन्य अपराध में गिरफ्तार किए गए थे। पूछताछ में उन्होंने आमला क्षेत्र से Yamaha R-15 चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दोनों को 22 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. कुणाल उर्फ लक्की, पिता हरिशंकर गौतम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जाटाछापर, जिला छिंदवाड़ा।
  2. शक्ति, पिता रंजीत कनौजिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भौकई, जिला छिंदवाड़ा।

पुलिस टीम

निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उनि. बलराम यादव, प्रआर. 50 संजय बैन, प्रआर. 292 बसंत उईके, आर. 541 आदेश कवरेती एवं आर. 318 रोहित कुशवाह की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वाहन मालिकों से पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने वाहन मालिकों से अपील की है कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और सुरक्षा लॉक व एंटी-थेफ्ट डिवाइस का उपयोग करें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

बैतूल पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज